Connect with us

KEDAR DARPAN (केदार दर्पण)

उत्तराखंड

मालन पुल पर हुए सड़क हादसे में युवक की मौत मौके पर पहुँची पुलिस ने ट्रक को सीज ओर चालक को किया गिरफ्तार

Ad ADVERTISEMENTS Ad

कोटद्वार-कोटद्वार के मालन पुल पर 8:30 बजे के लगभग सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई।मोटाढाँक-हल्दूखाता के मध्य में एक ट्रक से झंडीचौड़ निवासी सौरभ आर्य जी उम्र 24 वर्ष (कनिष्ठ सहायक – रिखणीखाल) को टक्कर लगने से उनके सिर पर गहरी चोट लगने के कारण मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है।कि भावर किशनपुरी की ओर से आते ट्रक ने कोटद्वार से मालन पुल पर युवक को गलत साइड आकर ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे युवक के सिर पर गंभीर चोट के कारण मौत हो गई।

टक्कर इतनी तेज थी कि युवक का भेजा भी बाहर आ गया।हेलमेट के टुकड़े टुकड़े हो गए ओर बाइक सड़क से 25 फीट दूर मालन नदी साइड झाड़ियों में जा गिरी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को वहीं सीज कर ओर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।मृतक के परिवारजनों द्वारा रिपोर्ट दर्ज करवा दी गई है।


More in उत्तराखंड

Trending News