Connect with us

KEDAR DARPAN (केदार दर्पण)

उत्तराखंड

कोटद्वार के बेस अस्पताल के जच्चा बच्चा वार्ड में घुसे युवक ने तीमारदारों के चुराए दो मोबाईल,पुलिस खँगाल रही अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज

Ad

कोटद्वार-कोटद्वार के बेस अस्पताल के जच्चा बच्चा वार्ड में एक बार फिर भी घटना घटित हो गई।जी हाँ कोटद्वार के बेस अस्पताल से दो अलग अलग तीमारदारों के मोबाईल चोरी हो गए।लैंसडाउन के सौरभ ओर सतपुली से राहुल दोनो अपनी गर्भवती पत्नियों को डिलीवरी के लिए कोटद्वार के बेस अस्पताल लेकर आये थे।

यह घटना देर रात की बताई जा रही है।तीमारदारों को जब इसका पता चला उन्होंने सुबह कोटद्वार थाने में शिकायती पत्र देते हुए कार्यवाही की मांग की है।अब सवाल यह उठता है कि जच्चा बच्चा वार्ड बहुत अहम वार्ड होता है और वहाँ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए।पहले भी अस्पताल के मुख्य चिकित्साधिकारी इस बारे में पत्राचार कर चुके हैं।लेकिन अस्पताल को सुरक्षा व्यवस्था नही दी गईं जबकि आये दिन महिला स्टाफ के साथ भी अभद्रता होती रहती है।

वही तीमारदार सौरभ का कहना है मोबाईल तो मैं दूसरा भी खरीद सकता हूँ।अगर किसी का बच्चा चोरी हो जाता तब कौन जिम्मेदार होता।पहले भी एक व्यक्ति महिला वार्ड में घुसकर गन्दी हरकते करता हुआ पाया गया था।अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था की जानी चाहिए।

More in उत्तराखंड

Trending News

उत्तराखंड

Online baccarat in Wyoming: A guide for 2025

उत्तराखंड