Connect with us

KEDAR DARPAN (केदार दर्पण)

उत्तराखंड

निगम अपने चहेते ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए जनता की जिंदगी से कर रहा खिलवाड़,सिंचाई विभाग की चेतावनी को अनदेखा कर हो रहा सुरक्षा दीवार का निर्माण

Ad

कोटद्वार-कोटद्वार नगर निगम अपने चहेते ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए जनता के जीवन से खिलवाड़ कर रहा है।यह कोई पहली बार नही है।निगम में कार्यालय बनाना हो या बुद्धा पार्क या अन्य कही भी हो एक दो ठेकेदारों की ही मौज बहार हो रही है।जनसेवक को जनता को बचाने के लिए है या उनके लिए मौत की दीवार बनवाने के लिए हैं।दीवार बनाने के लिए निगम ने सम्बंधित विभाग से कोई परमिंशन लेना जरूरी नहीं समझा।

खोह नदी के किनारे नगर निगम की ओर से बनाई जा रही सुरक्षा दीवार अब खुद सवालों के घेरे में है .. सिंचाई विभाग ने चेतावनी दी है कि यह दीवार सुरक्षा से ज़्यादा बाढ़ का संकट बन सकती है।विभाग का कहना है कि दीवार बनने से खोह नदी संकरी हो जाएगी और बरसात के मौसम में उफनती नदी का रुख दूसरी ओर बसी घनी आबादी की तरफ हो सकता है।इसी खतरे को देखते हुए सिंचाई विभाग ने नगर निगम और जिला प्रशासन को पत्र लिखकर आगाह किया है।

वहीं हालात ये हैं कि पत्र भेजने के 1 महीने बाद भी नगर निगम ने इसका कोई सुध नहीं लिया है जिसका साफ मतलब है कि नगर निगम इस चेतावनी को लेकर गंभीर नहीं है।

More in उत्तराखंड

Trending News