Connect with us

KEDAR DARPAN (केदार दर्पण)

उत्तराखंड

बेस अस्पताल में अपने प्रियजनों की याद में दिए गए उपकरणों की नही होती है कद्र,व्हीलचेयर को खिलौने की तरह घूमा रही बच्ची,लापरवाह स्टाफ

Ad ADVERTISEMENTS Ad


-दो दिन पूर्व लालपानी निवासी व्यक्ति ने कोटद्वार अस्पताल को दी थी व्हील चेयर दान

कोटद्वार-जनपद पौड़ी का कोटद्वार बेस अस्पताल अक्सर सुर्खियां बटोरने में सबसे आगे रहता है।

कोटद्वार के बेस अस्पताल में व्हीलचेयर मरीजों व दिव्यांगों के लाने ले जाने के लिए होती हैं।वही एक बच्चा व्हीलचेयर से ऐसे खेल रहा है जैसे वह उसका खिलौना हो।बेस अस्पताल की स्थिति पहले ही अच्छी नहीं है कभी स्टाफ का रोना तो कभी वहां पर उपकरणों की कमी का रोना रहता है जिस तरह से बच्चा व्हीलचेयर को इधर उधर घूमा रहा है।वहाँ कोई उसको रोक नहीं रहा है यह स्टाफ की लापरवाही साफ नजर आ रही है।

अब बेस अस्पताल में दान दी गई व्हील चेयर से बच्चे के खेलने का वीडियो वायरल हो रहा है, जिससे यह स्पष्ट हो गया है कि अस्पताल प्रशासन दिव्यांगों की उपचार के दौरान मदद के लिए दान में दी गई व्हील चेयरों की किस तरह देखरेख कर रहा है।
जानकारी के मुताबिक दो दिन पूर्व लालपानी निवासी ग्राम लालपानी निवासी सुरेंद्र प्रसाद डंगवाल ने स्व. वेद प्रकाश डंगवाल की स्मृति में यह व्हील चेयर दान की थी। यह व्हील चेयर अस्पताल में आने वाले दिव्यांगों और गंभीर बीमारी से ग्रसित लोगों की उपचार के दौरान मदद के लिए दी गई, लेकिन अस्पताल प्रशासन के लापरवाह रवैये के चलते इन व्हील चेयरों तक की देखरेख नहीं की जा रही है।

बच्चे अस्पताल परिसर में ही इन व्हील चेयरों से खेल रहे है। आज अस्पताल परिसर में एक बच्चे का व्हील चेयर से खेलने का वीडियो वायरल हो रहा है। अस्पताल के सीएमएस डॉ. राजीव पाल ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी। जांच में दोषी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

More in उत्तराखंड

Trending News