राष्ट्रीय
छात्रों के आंदोलन की हुई जीत शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। लंबे समय से नीट पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में छात्रों और युवाओं का विरोध प्रदर्शन जारी था। लगातार शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठ रही थी और अब आखिरकार धर्मेंद्र प्रधान ने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री को सौंप दिया है।अपने इस्तीफे में धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि उन्होंने यह फैसला देश के छात्रों के भविष्य और शिक्षा व्यवस्था में विश्वास बनाए रखने के उद्देश्य से लिया है। उन्होंने कहा कि छात्रों का भविष्य सर्वोपरि है और इसी नैतिक जिम्मेदारी के तहत उन्होंने पद छोड़ने का निर्णय लिया है।धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कई जगहों पर छात्रों और छात्र संगठनों ने खुशी जाहिर की है। कई प्रदर्शनकारी इसे अपने लंबे आंदोलन की जीत बता रहे हैं और उनका कहना है कि अब शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और परीक्षा प्रणाली में सुधार के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -
