उत्तराखंड
श्रद्धालु की शिकायत पर ग्राहक बनकर गए बाट-माप अधिकारी,शिकायत सही मिलने पर काटे चालान
कोटद्वार-पावन नवरात्र पर्व के दौरान जहां बाजारों में माता रानी की पूजा सामग्री की खरीदारी जोरों पर है,वहीं कोटद्वार में पूजन सामग्री बेचने वाले दुकानदारों द्वारा श्रद्धालुओं के साथ धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है।उनकी आस्था के साथ खिलवाड़ है।भगवान के नाम पर इस तरह आरोप है कि दुकानों पर माता रानी के श्रृंगार की सामग्री के पैकेट बेचे जा रहे हैं…वह अंदर से पूरी तरह खाली निकल रहे हैं।

श्रद्धालु बिना खोले भरोसे में इन्हें खरीद रहे हैं…लेकिन घर पहुंचने पर पैकेट खोलने पर उनमें कुछ भी नहीं मिलता।इससे लोगों में गहरा आक्रोश है।इसकी जानकारी बाट माप विभाग को दी गई।पूजन की दुकान पर ग्राहक बन कर गए ओर श्रंगार का सामान खरीदा वही पर पैकेट खोलने पर खाली पाए गए।जिस पर दो दुकानों के पांच-पांच हजार के चालान भी काटे गए व अन्य को चेतावनी दी गई कि इस तरह का सामान बेचने की शिकायत दुबारा आने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
नवरात्र जैसे आस्था के पर्व में इस तरह की हरकतों ने व्यापारिक नैतिकता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि दुकानदारों को धर्म के नाम पर इस तरह का छल श्रद्धालुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचा रहे हैं।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -
