Connect with us

KEDAR DARPAN (केदार दर्पण)

उत्तराखंड

कोटद्वार में खराब,बदबूदार और बासी खाद्य पदार्थ खाने से बच्चों को हुई उल्टी-कहा का है मामला देंखे वीडियो

Ad

कोटद्वार-कोटद्वार में खराब, बदबूदार और बासी खाद्य पदार्थ बेचने का मामला सामने आया है, एक ग्राहक द्वारा कल शाम कोटद्वार के झंडाचौक के निकट गाड़ीघाट रोड स्थित शहर की एक जानी मानी और पुरानी बेकरी से अपने घर के लिए पेटीज खरीदी गई, ग्राहक के अनुसार घर पर बच्चों ने जब ये पेटीज खाई तो उल्टी कर दी।

जिसपर पेटीज खराब होने की बात सामने आई, आक्रोशित ग्राहक जब बेकरी पर गया तो बेकरी के मालिक ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए बाकी पेटीज भी खोलकर चेक करी तो उनमें से भी कुछ पेटीज खराब पाई गई। जो किसी भी हाल में इंसान तो क्या जानवर तक के खाने लायक भी नहीं थी।

जिसके बाद बेकरी मालिक द्वारा इसपर माफी मांगते हुए पैसे वापस कर दिए गए। वही इस मामले में वीडियो देखने के बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप मिश्रा ने बताया कि शासन के निर्देश पर उनकी ड्यूटी फिलहाल चारधाम यात्रा में चमोली जिले में लगाई गई है, कहा कि ग्राहक द्वारा लिखित शिकायत की जाती है तो इस मामले में कार्यवाही जरूर की जाएगी।

More in उत्तराखंड

Trending News

उत्तराखंड

Online baccarat in Wyoming: A guide for 2025

उत्तराखंड