Connect with us

KEDAR DARPAN (केदार दर्पण)

उत्तराखंड

गुमखाल सतपुली मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान पोकलैंड से युवक की कुचल कर हत्या,माँ का रो रोकर बुरा हाल

Ad

कोटद्वार-कोटद्वार में देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। गुमखाल-सतपुली मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान एक युवक की पोकलैंड मशीन से कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि यह पूरी घटना सड़क निर्माण कार्य में जुटी पोकलैंड मशीन के ऑपरेटर ने अंजाम दी है।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

लेकिन मामला यहीं नहीं थमा जब युवक का शव राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार लाया गया…तो परिजनों का ग़ुस्सा फूट पड़ा। परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया और साफ़ कह दिया कि जब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक वे शव को नहीं उठाएंगे। वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश तेज़ कर दी गई है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

More in उत्तराखंड

Trending News

उत्तराखंड

Online baccarat in Wyoming: A guide for 2025

उत्तराखंड

उत्तराखंड

Roulette with Exclusive Bonuses USA Popular