Connect with us

KEDAR DARPAN (केदार दर्पण)

उत्तराखंड

सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने पर हुई दीपक पर कार्यवाही,पुलिस ने सिखाया सबक,दीपक ने मांगी माफी

Ad


कोटद्वार– कोटद्वार में बाबा नाम बदलने को लेकर हुए विवाद के बाद 31 जनवरी को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए हंगामे के दौरान भड़काऊ बयानबाजी करने वाले कोटद्वार के एक व्यक्ति को पुलिस ने गुरुवार रात गिरफ्तार किया है…दीपक बजरंगी नाम के व्यक्ति द्वारा भड़काऊ बयानबाजी की जा रही थी जिसका वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने दीपक को गिरफ्तार किया है,

वहीं इस बीच दीपक की ओर से एक वीडियो भी जारी किया गया है जिसमें वो अपने बयानबाजी के लिए लोगों से माफी मांग रहा है।सोशल मीडिया पर भी कोटद्वार पुलिस मोनिटरिंग कर रही है जो फेसबुक,यूट्यूब,वाट्सएप या अन्य किसी भी माध्यम से कोई भी ऐसी पोस्ट की जाती है जो शहर की शांति व्यवस्था को बिगाड़ सकती है उनको बख्शा नहीं जाएगा।

More in उत्तराखंड

Trending News