Connect with us

KEDAR DARPAN (केदार दर्पण)

उत्तराखंड

चंडीगढ़ ब्रांड के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार,मौके से पाई गई 6 पेटी और 6 बोतल रॉयल जर्नल अवैध विदेशी शराब

Ad

कोटद्वार-कोटद्वार में आबकारी विभाग ने चंडीगढ़ ब्रांड की अवैध शराब पकड़ी, एक युवक को किया गिरफ्तारपौड़ी जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाये जा रहे प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग को कल सोमवार देर सायं बड़ी सफलता मिली।

कोटद्वार क्षेत्र के घमंडपुर इलाके में दबिश के दौरान टीम ने चंडीगढ़ ब्रांड की 6 पेटी और 6 बोतल रॉयल जर्नल अवैध विदेशी शराब बरामद की।आबकारी निरीक्षक खजान सिंह ने जानकारी देते हुये बताया कि उन्हें मुख़बिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि यहां बिक्री के लिए अवैध शराब कोटद्वार के घमंडपुर क्षेत्र में लायी गयी है। सूचना को गंभीरता से लेते हुये आबकारी टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां शुभम नेगी नामक युवक को हिरासत में लिया गया। उसके पास से 6 पेटी व 6 बोतल विदेशी मदिरा ज़ब्त की गयी। उन्होंने बताया कि ज़ब्त की गयी शराब चंडीगढ़ से बिक्री के लिये कोटद्वार पहुंची है। अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

प्रशासन द्वारा साफ किया गया है कि अवैध शराब के कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख़्शा नहीं जाएगा और प्रवर्तन अभियान लगातार जारी रहेगा।

More in उत्तराखंड

Trending News

उत्तराखंड

उत्तराखंड

Online baccarat in Wyoming: A guide for 2025